Bihar Police: बिहार पुलिस के लिए अब भीड़ को नियंत्रित करना होगा बाएं हाथ का खेल ! क्या है मास्टर प्लान जान लीजिए...

Bihar Police: बिहार पुलिस के जवानों के लिए अब राज्य के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना मामूली बात होगी। इसके लिए बिहार पुलिस के द्वारा नई पहल शुरु की गई है।

Bihar Police
Bihar Police will get training- फोटो : प्रतिकात्मक

PATNA : बिहार पुलिस को और अधिक एक्टिव बनाने के लिए लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार पुलिस के जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जवानों को वॉकी-टॉकी भी दी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के जवानों को दी जाएगी। इस  प्रशिक्षण में जवानों को भीड़ पर नियंत्रण करने की हुनर सीखाई जाएगी। दरअसल, बिहार पुलिस ने राज्य में होने वाले बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। पुलिस मुख्यालय ने बी-सैप (बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल) के जवानों को भीड़ प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

जवानों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य बड़े आयोजनों के दौरान होने वाली भीड़ को कुशलतापूर्वक संभालना है। आयोजनों के दौरान इलाके में शांति और व्यवस्था बनी रहे। साथ ही जवान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। जानकारी अनुसार करीब पांच सौ से एक हजार जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा।

NIHER

जवानों को दी जाएगी प्रशिक्षण

इसके लिए पहले राज्य में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे जो अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। मास्टर ट्रेनरों को भीड़ प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों और उपकरणों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। अन्य राज्यों में भीड़ प्रबंधन के लिए अपनाए जा रहे बेहतर तरीकों का अध्ययन किया जाएगा।

Nsmch

जवानों को उपलब्ध कराए जाने वाले साधन

बेहतर संचार के लिए जवानों को वॉकी-टॉकी दी  जाएगी। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे। भीड़ में नजर रखने और सूचना देने के लिए आयोजन स्थल पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


क्यों है यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण?

बिहार में साल भर में कई बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन होते हैं। इन आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होती है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस इन चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होगी। पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में बड़े आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ के कारण दुर्घटनाएं हुई हैं। बिहार सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य में होने वाले आयोजनों के दौरान ऐसी कोई घटना न हो।