बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: मां की खोईंछा भर महिलाओं ने मांगी मुरादें, कन्या पूजन कर माता रानी से ली आशीर्वाद

माता रानी के आगे हर कोई नतमस्तक

Bihar News: नवमीं को मां दुर्गा के दरबार में सुबह  से महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गयीं।नालंदा में  पूजा पंडालों में स्थापित मां शेरावाली की गोदी भरने के लिए महिलाओं की कतारें दिखीं। तो हवन के बाद नौ कन्या का पूजन कर माता से आशीर्वाद मांगी । शारदीय नवरात्र को लेकर हर ओर भक्ति ही भक्ति है। मां की भक्ति के रंग में हर कोई सराबोर हैं। 

नालंदा में नवरात्र को लेकर चारों दिशाओं में मां के मंत्र गूंज रहे हैं। मां भगवती का पट खुलने के बाद दर्शन के हर कोई आतूर दिख रहे हैं। शंख ध्वनि व पूजा पंडालों में बजाये जा रहे मां के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर व ग्रामीण इलाकों में बनाये गये भव्य पंडालों में स्थापित मां के विभिन्न रूपों के दर्शन कर श्रद्धालु गदगद हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हर ओर भक्ति रस की गंगा बह रही है। इसमें हर कोई डुबकी लगा रहे हैं।

क्या शहर क्या गांव। हर ओर ‘या देवी सर्वभूतेषु...’ की गूंज सुनायी दे रही है। पूरा नालंदा जिला जगत जननी के आगे नतमस्तक है। भक्तिरस में भक्तजन गोता लगा रहे हैं। मां के विभिन्न रूपों का दर्शन-पूजन कर भक्तजन गदगद हो रहे हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय


Editor's Picks