Bihar News : बक्सर में युवा चेतना ने चलाया कंबल वितरण अभियान, कहा हम राजनीति में नहीं, सेवा में विश्वास रखते हैं...
Bihar News : बिहार में ठण्ड ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर युवा चेतना की ओर से बक्सर जिले में कम्बल वितरण अभियान चलाया....पढिये आगे

युवा चेतना ने किया कम्बल वितरण - फोटो : SOCIAL MEDIA
PATNA : बक्सर के दर्जन भर गांवों में युवा चेतना ने कंबल वितरण अभियान चलाया। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। रोहित सिंह ने कहा की हम राजनीति में नहीं सेवा में विश्वास रखते हैं।
वहीँ कम्बल वितरण के दौरान रोहित सिंह ने कहा की हम ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा की सरकार गरीबों के विकास हेतु सराहनीय कार्य कर रही है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।
रोहित ने कहा की पूरे देश में युवा चेतना ठंड के मौसम को देखते हुए 1 लाख जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाएगी । इसके लिए बक्सर में कम्बल वितरण अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा की ठण्ड को देखते हुए युवा चेतना लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।