बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : बिहार से मानसून की विदाई के बाद बदलने लगा मौसम का मिजाज, तापमान में आने लगी गिरावट, 25 अक्टूबर के बाद इन जिलों में हो सकती है बारिश

बिहार में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते राज्य में शीतलता बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

बिहार में तापमान में तेजी से आ रही गिरावट

PATNA : बिहार से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के लोगों के मानसून के विदाई हो जाने से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से पूरी तरह से निजात मिल चुकी है। 

मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर तक बिहार के किसी जिलें में बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग 25 से लेकर 26 अक्टूबर के बीच सूबे की सुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,नवादा,शेखपुरा,नालंदा,पटना,कटिहार किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया में बारिश की आशंका जताई है।   

मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम  तापमान 19.5 डिग्री सेलसियस डेहरी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे  अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में  दर्ज किया गया है।

Editor's Picks