बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : बिहार में तापमान में आने लगी गिरावट, इस दिन से गुलाबी ठण्ड देगा दस्तक

गुलाबी ठण्ड देगा दस्तक

PATNA : विजयदशमी के समाप्ति के बाद बिहार में  ठंड का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर तक बिहार के किसी जिले में बारिश नही होगी। तो वहीं दूसरी ओर पछुआ हवा अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 

पछुआ हवा के कारण लोग अहले सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे है। इस दौरान पछुआ हवा की रफ्तार 10-12 किमी रहेगी । मौसम का मिजाज बदलने से बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 34.5  डिग्री सेलसियस बेगुसराय  में  दर्ज किया गया है। तो वहीं दुसरी ओर मौसम विभाग  ने बताया है कि प्रदेश में  पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 20.6  डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट

Editor's Picks