बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली पर साफ कर रहे पूजा के बर्तन, इन ट्रिक्स का करें इस्तेमाल; पूरी तरह चमक जाएंगे बर्तन

दीपावली पूजा 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ऐसे में लोग अभी से ही उसकी तैयारियों में लग गया है। वहीं, दीपावली पूजा पर कई लोग तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। सालभर रखे रहने के बाद तांबे के बर्तन अक्सर काले पड़ जाते हैं। इन बर्तनों पर लगे दाग और

दीपावली पर साफ कर रहे पूजा के बर्तन, इन ट्रिक्स का करें इस्तेमाल; पूरी तरह चमक जाएंगे बर्तन

दीपावली का त्यौहार आने में बस कुछ ही समय बाकी हैं। ऐसे में हर कोई अपने घरों की सफाई करने में लग गया है। दीपावली की तैयारी में जोरों शोरों से लोग लग चुके हैं। सफाई की बात जब आती है, तो लोग सबसे पहले मंदिर की सफाई करते हैं। मंदिर में मौजूद तांबे के बर्तन को चमकने लगते हैं, तो वहीं अलग-अलग तरह से मंदिर को सजाने लगते हैं। कोई कुछ पेपर्स का उसे करता है, तो कोई तरह-तरह की चीजें खरीद कर मंदिर के आसपास सजाने लगता है। आइए आज हम आपको बताते हैं, कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में जिसकी मदद से चांदी के बर्तनों की सफाई आप बहुत अच्छे तरीके से और उसको बहुत सही तरीके से चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं दीपावली पर नए बर्तन खरीदने की जगह कैसे हम पुराने बर्तनों को चमकाएं।


तांबे के बर्तन को चमकाने के लिए सबसे आसान तरीका है, नमक और सिरके का इस्तेमाल। इसके लिए एक बड़ा चम्मच नमक और एक कप सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुलायम कपड़े की मदद से बर्तन पर अच्छी तरह रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें। अगर बर्तन बहुत ज्यादा गंदे हैं या उन पर कालापन जम गया है, तो तीन कप पानी में एक बड़ा चम्मच नमक और आधा कप सिरका मिलाकर बर्तन को उबाल लें। उबालने से पहले बर्तन को अच्छी तरह धो लें। जब तक सारी गंदगी निकल न जाए, तब तक उबालते रहें।


तांबे के बर्तनों पर लगे कालेपन को दूर करने का एक आसान तरीका है पकी हुई इमली का इस्तेमाल। इसके लिए सबसे पहले थोड़ी-सी इमली को पानी में डालकर मसल लें। फिर इस घोल से बर्तन को अच्छी तरह रगड़ें और 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। यकीन मानिए ऐसा करने के बाद आपका तांबे का बर्तन एकदम नया-सा चमकने लगेगा।


तांबे के बर्तनों को बेहतर तरीके से साफ करने के लिए आप नींबू और नमक की इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू को आधा काटकर उसके कटे हुए हिस्से पर नमक छिड़क लें और फिर इससे बर्तन को धीरे-धीरे रगड़ें। एक और तरीका है नींबू का रस, नमक और गैर-ऑक्सीकृत कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाना। इस पेस्ट को भी बर्तन पर लगाकर रगड़ने से तांबा पूरी तरह से साफ हो जाएगा और उसकी चमक वापस आ जाएगी।

Editor's Picks