बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दिवंगत रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर बनाई तस्वीर, कहा मुसीबत में देश के लिए हमेशा रहे तैयार

सैंड आर्टिस्ट ने दी श्रद्धांजलि

MUNGER : भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की बेमिसाल तस्वीर उकेर रिप रतन टाटा लिख कर उनके प्रति अपनी भाव प्रकट कर मौन धारण भी की। 

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। रतन टाटा एक दरियाद‍िली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। लोगों ने मधुरेंद्र के इस श्रद्धांजलि का काफी सराहा ।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Editor's Picks