बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Road Accident in Patna: पटना में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने रिक्शा के साथ-साथ कई लोगों को कुचला, मचा हड़कंप

Road Accident in Patna: पटना के वीरचंद पटेल पथ पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

Road Accident in Patna

Road Accident in Patna: राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई ई-रिक्शा और रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना वीरचंद पटेल पथ का है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

वहीं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं कार में बैठे अन्य लोगों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कोतवाली थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।


बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर गाड़ी ने कई ई रिक्शा और रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वीर चंद पटेल पथ पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने कई ई रिक्शा, रिक्शा में टक्कर मारी है। कार ने कई लोगों को कुचला है। घटना में कई लोग घायल हो गए। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट

Editor's Picks