LATEST NEWS

Jeevan Raksha Padak: अपनी जान पर खेलकर जिंदगियां बचाने वाले पिंटू सहनी को मिलेगा 'जीवन रक्षा पदक', केंद्र ने भेजा पत्र

पिंटू ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती बागमती नदी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद की जान नहीं बचा पाया।पिंटू सहनी को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Jeevan Raksha Padak
पिंटू सहनी को मिलेगा जीवन रक्षा पदक- फोटो : Reporter

Jeevan Raksha Medal:   पिंटू सहनी  को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 2023 में मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में हुए नाव हादसे में कई लोगों की जान बचाई थी, लेकिन खुद की जान नहीं बचा पाए थे। उनके बलिदान को सरकार ने सराहा है और उन्हें यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार उन्हें जीवन रक्षा के कार्य में प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए दिया जा रहा है। जिसमें उन्होंने अपने प्राणों की प्रवाह न करते हुए कई लोगों की जिंदगी को बचाया और अपनी आहुति दे दी.

मुजफ्फरपुर जिले के गयाघाट प्रखंड के मधुरपट्टी और भटगामा स्थित बागमती नदी में 2023 में एक नाव हादसा हुआ था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई लोगों को बचाया गया था, जिनमें पिंटू सहनी नामक युवक भी शामिल था। पिंटू ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती बागमती नदी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद की जान नहीं बचा पाया।

पिंटू के इस बहादुरी के कार्य के लिए, उसे मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिंटू कुमार साहनी को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जीवन रक्षा के कार्य में प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए दिया जा रहा है।

पिंटू का साहस और बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के राष्ट्रपति की ओर से यह पुरस्कार बिहार सरकार द्वारा उनके परिजनों को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, प्रमाण पत्र और एकमुश्त मौद्रिक भत्ता शामिल होगा।

यह खबर न सिर्फ पिंटू के परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है, बल्कि पूरे गांव के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। पिंटू ने अपनी जान देकर दूसरों की जान बचाई, जो एक सच्चे हीरो का उदाहरण है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा

Editor's Picks