रेलवे ओवरब्रिज के पास मिला 35 वर्षीय युवक का शव : सोशल मीडिया पर फोटो देख परिजनों ने की पहचान, पत्नी ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान टेंट हाउस कर्मी मो. इकराम उर्फ छोटू के रुप में हुई है। वह गुरुवार से लापता था.....

रेलवे ओवरब्रिज के पास मिला 35 वर्षीय युवक का शव : सोशल मीडिय
रेलवे ओवरब्रिज के पास मिला 35 वर्षीय युवक का शव- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी पहचान कर ली गई।


सदर अस्पताल पहुंचे परिजन, सोशल मीडिया की तस्वीर से हुई मो. इकराम के रूप में शिनाख्त

मृतक की पहचान नवादा निवासी करीब 35 वर्षीय मो. इकराम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शुक्रवार को जब परिजनों को इस दुर्घटना या अनहोनी की भनक लगी, तो वे सदर अस्पताल पहुँचे और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को देखकर शव की पुष्टि की। मृतक के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुरुवार शाम से थे घर से लापता, तलाश में घर आए थे दो युवक

परिजनों ने जानकारी दी कि मो. इकराम गुरुवार की शाम को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हुए। बताया जा रहा है कि उन्हें खोजने के लिए कुछ समय बाद दो युवक भी उनके घर पहुँचे थे, हालांकि उस वक्त किसी को उनकी मौत की कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए जब उनकी तस्वीर सामने आई, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ।


पत्नी ने की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग

मृतक की पत्नी सम खातून ने बताया कि उनके पति टेंट हाउस में मजदूरी का काम करते थे और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर आते-जाते रहते थे। पत्नी ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर सीधा शक या हत्या का आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह पुरजोर माँग की है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जाँच की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मो. इकराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलेगा मौत का राज, पुलिस हर पहलू की गहराई से कर रही है जांच

शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर ऐसे कोई स्पष्ट बाहरी गंभीर जख्म या निशान सामने नहीं आए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हो सके। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है और परिजनों की तरफ से अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है, जिसके आधार पर मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अमन की रिपोर्ट