Bihar Crime : जीजा ने नाबालिग साली को जबरन पिलाई शराब, दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : जीजा ने नाबालिग साली को जबरन पिलाई शराब, दोस्त

NAWADA : जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना 13 सितंबर की शाम करीब 3 बजे की है। पीड़िता जब नहर के किनारे जलावन की लकड़ी लेने गई थी, तब गांव के रेणु कुमार (20), छोटे मांझी, विनमा मांझी (23) और जुगन मांझी (23) ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया। 

आरोपियों ने किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की बड़ी बहन भी उसी समय जलावन लेने गई थी। उसने किशोरी की चीख सुनी और मौके पर पहुंची। बड़ी बहन ने पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था में पाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। नाबालिग की मां के द्वारा बताया गया आरोपी को लड़की जीजा कहती थी और उसे पानी मांगने गई थी। तभी इसी दौरान पानी के बदले शराब पटक कर पिला दिया और उसके बाद एक-एक कर कर चार लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस को लिखित आवेदन दी गई। और फिर कार्रवाई की गई है। चारों युवा गांव की ही रहने वाले हैं रिश्ता में नाबालिग एक युवक को जीजा कहती थी जो गांव का दामाद है। उसके द्वारा भी घटना को अंजाम दिया गया है। 

घटना के बाद एसडीपीओ भास्कर कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। और छापामारी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जहां गिरफ्तार युवक की पहचान रेनू कुमार के रूप में किया गया है। अन्य तीन लोग फरार है। जल्द ही सभी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट