Bihar politics - बिहार में जंगलराज था, अब मोदी-नीतीश के नेतृत्व में विकास हो रहा,गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का लालू-राबड़ी पर हमला

Bihar politics -  बिहार में जंगलराज था, अब मोदी-नीतीश के नेत

Nawada - केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नवादा के रजौली इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन की आलोचना की 

नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी से बिहार में विकास हो रहा है। राय ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बिहार में नरसंहार, अपहरण और हत्याएं होती थीं। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में थी और जातीय तनाव फैलाया जाता था।

गृह राज्यमंत्री ने सेना की कार्रवाइयों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को समाप्त किया। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी को 'मुड़कटवा पार्टी' कहा। 

राय ने प्रधानमंत्री मोदी की मां का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मां को बिहार की धरती पर अपमानित किया गया था। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन को बिहार से पूरी तरह साफ किया जाएगा। सभा में मोदी-नीतीश की जोड़ी के नेतृत्व में बिहार के विकास की बात कही गई।

Report - aman sinha