Nawada loot: नवादा में 19 लाख की लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 लोग हुए अरेस्ट, मोबाइल और नगदी बरामद

Nawada loot: नवादा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र में 19 लाख की लूट मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया। अब तक 8 आरोपी पकड़े गए हैं।

Nawada loot
नवादा पुलिस की बड़ी सफलता!- फोटो : news4nation

Nawada loot: नवादा पुलिस ने 19 लाख रुपए की लूट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सम्पूर्णा कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुमार और राजा कुमार शामिल हैं।घटना 27 जनवरी 2025 को शाहपुर थाना क्षेत्र के मवेशी हाट में हुई थी। सुबह 7:30 बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया और उससे 19 लाख रुपए लूट लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।2 सितंबर 2025 को तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर दो और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों से तीन मोबाइल, 1200 रुपए नगद और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार ये अपराधी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं और पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

नावादा के अमन की रिपोर्ट