Pahalgam Terror Attack: नवादा कांग्रेस कार्यालय में बैठक,पहलगाम हमले को श्रद्धांजलि, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पूरी
नवादा कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। जानिए बैठक में उठाए गए मुद्दे और कांग्रेस की रणनीति।

Pahalgam Terror Attack: नवादा कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस पार्टी ने हर घर में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया है।अभियान के प्रभारी अविनाश कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने हर घर तिरंगा यात्रा शुरू की है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगा रहे हैं।
जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार की नीतियों से जनता असंतुष्ट है। लोग महागठबंधन की ओर आशा से देख रहे हैं।
बैठक में कांग्रेस के पूर्व शासनकाल की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए कांग्रेस जनता तक अपना संदेश पहुंचा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(नवादा से अमन की रिपोर्ट)