LATEST NEWS

BIHAR CRIME - जमीन विवाद में हुई झडप को लेकर एसपी की सख्ती के बाद पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIHAR CRIME - गांव में जमीन विवाद में हुई झड़प के बाद एसपी ने सख्त रुख के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस झड़प को जातिगत रंग देने की भी कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद एसपी के यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।

BIHAR CRIME - जमीन विवाद में हुई झडप को लेकर एसपी की सख्ती के बाद पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जमीन विवाद में हुई झड़प केस में दो गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

NAWADA - नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में जमीन विवाद में हुई झड़प के बाद एसपी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अब तक दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। एसपी अभिनव धीमान ने दो टूक कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है। एसपी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ितों व उनके परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। 

गौरतलब है कि पड़रिया गांव में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। पीड़ितों ने कई गम्भीर आरोप लगाया है। इधर, मामले ने तूल पकड़ लिया है और राजनीतिक व जातिगत रंग दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा

Editor's Picks