Bihar News: कटिहार आश्रय गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार, आधी रात को ऐसे दिया चकमा, मचा हड़कंप

Bihar News: कटिहार आश्रय गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार, आध

Bihar News: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वृहद आश्रय गृह से दो बच्चियां फरार हो गई है। जानकारी अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित इस आश्रय गृह से दोनों बच्चियां रात के समय शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़कर दीवार फांदते हुए भाग निकलीं। लड़कियों की तलाश की जा रही है। पुलिस छापेमारी जारी है।  

हाल ही में किया गया था रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, फरार बच्चियों में एक हरियाणा की रहने वाली है। जिसे हाल ही में अररिया से बरामद कर आश्रय गृह भेजा गया था। वहीं दूसरी बच्ची अररिया की ही है, जिसे किशनगंज से रेस्क्यू कर कटिहार स्थित वृहद आश्रय गृह में रखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों ने रात में शौचालय जाने का बहाना बनाया और वहीं से वेंटिलेटर तोड़कर बाहर निकल गईं। 

जांच शुरू, मामला दर्ज

इसके बाद दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना के बाद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार बच्चियों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट