Bihar News : विद्युत विभाग की ओर से कल विशेष शिविर का होगा आयोजन, बिजली बिल से जुड़ी समस्या का 72 घंटे में होगा समाधान

Bihar News : बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए कल विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें कई समस्याओं का 72 घंटे के भीतर समाधान किया जायेगा......पढ़िए आगे

Bihar News : विद्युत विभाग की ओर से कल विशेष शिविर का होगा आ
बिजली उपभोक्ताओं को राहत - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन पूरे प्रदेश में मार्च और अप्रैल माह में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिला। अप्रैल माह के अंतिम सोमवार (27 अप्रैल 2026) को भी विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, उनमें बिजली बिल सुधार, झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन तथा पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता शिविर में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे।

शिविर का आयोजन सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस माह की आखिरी सोमवार यानि 27 अप्रैल को अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में आएं, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।