Bihar News : पटना में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पटना में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई म

Patna:- जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिंगोड़ी थाने क्षेत्र में एक महिला की करेंट लगने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच एक महिला की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिंगोड़ी थाने क्षेत्र के नदहरी - कोदहरी पंचायत के बाउआ गांव की है ,जहां महिला किसान मीरा देवी मवेशी के लिए चारा लेने के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान वह चारा लेकर अपने घर लौट रही थी। बीच रास्ते में वह बिजली की तार की चपेट में आ गई। जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गई। 

परिजनों ने इलाज के लिए उसे तत्काल पालीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। बुरी तरह से झुलसी महिला को स्थानीय PHC अस्पताल के डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिंगोड़ी थाने की पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

वहीं मृतिका के पति अनिल पासवान ने बताया कि खेत में पहले से ही बिजली की तार गिरी हुई थी। जिसकी चपेट में वह आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसे पालीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पटना से अमलेश की रिपोर्ट