Bihar Politics : मंत्री संतोष सुमन ने राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज, कहा इनको विरासत में चाहिए सत्ता, लोकतंतिक प्रक्रिया और जनता पर नहीं है भरोसा

PATNA : हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव को विरासत में सत्ता चाहिए। इसीलिए इन दोनों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता पर भरोसा नहीं है।
सुमन ने कहा कि इन दोनों में सत्ता हासिल करने की व्याकुलता इसलिए है कि इनका मानना है कि वे देश व प्रदेश पर राज करने के लिए ही पैदा हुए हैं। राहुल गांधी की सोच है कि उनके नाना, दादी और पिता इस देश के प्रधानमंत्री रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के पद पर उनका उत्तराधिकार है। वहीं, तेजस्वी की भी सोच है कि उनके माता, पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हैं, दूसरा कोई इस पद पर कैसे बैठ सकता है?
उन्होंने कहा कि दरअसल ये दोनों वंश परम्परा वाले राजतंत्र के मुग़लते से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं, इसीलिए इन्हें लोकतंत्र, लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाएं और जनता पर कोई भरोसा व विश्वास नहीं है। देश में अराजकता व अविश्वास का माहौल बना कर इन्हें सत्ता चाहिए।
सुमन ने कहा कि आधारहीन, अतार्किक मुद्दों पर हंगामा खड़ा करना, अराजकता को बढ़ावा देना, संवैधानिक संस्थाओं को नक्कारना तथा आरोपों की राजनीति का इनका मूल मकसद लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अपदस्थ करना है। मगर, देश मे लोकतंत्र की जड़ें इतनी गहरी है कि इनकी सतही और ओछी राजनीति से हिलने वाली नहीं है।