Patna News: पटना में सुबह सुबह युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, हाल ही में जेल से निकला था मृतक
Patna News: राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का ताडंव देखने को मिला है। अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हाल ही में जेल से निकला था।
युवक की सिर में मारी गोली - फोटो : reporter
Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला फुलवारी थाना क्षेत्र स्थित विकास बिहार कॉलोनी रेल लाइन का है। जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
हाल ही में जेल से बाहर आया था मृतक
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक युवक समनापुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद दिनों पहले जेल से निकल कर आया था। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
अपडेट जारी है...