Bihar News : आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने पूरे किए सफलता के 28 साल, निदेशक मनोज कुमार और कंचन कुमार ने क्लाइंट्स, मीडिया पार्टनर्स का जताया आभार
Bihar News : वर्ष 1998 में एक छोटे से विचार के साथ शुरू हुआ 'आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स' का सफर आज प्रतिष्ठित और भरोसेमंद पहचान बन चुका है। जिसका आज 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया......पढ़िए आगे
PATNA : विज्ञापन, ब्रांडिंग और मीडिया समाधान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान 'आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स' ने अपनी स्थापना के 28 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस खास और गौरवपूर्ण अवसर पर संस्थान के निदेशक मनोज कुमार एवं कंचन कुमार ने अपने सम्मानित क्लाइंट्स, मीडिया पार्टनर्स और सहयोगियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहयोगियों के अटूट विश्वास, बहुमूल्य परामर्श और निरंतर फीडबैक ने ही आयुषी मीडिया को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
वर्ष 1998 में एक छोटे से विचार के साथ शुरू हुआ यह सफर आज उद्योग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद पहचान बन चुका है। इन 28 वर्षों की लंबी यात्रा के दौरान संस्थान का हर कदम गुणवत्ता, प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता का प्रतीक रहा है। कंपनी के निदेशकों ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपने क्लाइंट्स के भरोसे, मीडिया पार्टनर्स के साथ और पूरी टीम के अथक परिश्रम को दिया है, जिनकी वजह से यह मुकाम हासिल हो सका है।
संस्थान की इस उपलब्धि पर बात करते हुए संस्थापकों ने कहा कि पिछले 28 वर्षों में आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने सिर्फ एक व्यापार के रूप में काम नहीं किया, बल्कि मजबूत व्यावसायिक और मानवीय रिश्ते बनाए हैं, नए ब्रांड्स को आकार दिया है और लोगों के सपनों को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। इस विशेष वर्षगांठ के अवसर पर आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने अपने सभी शुभचिंतकों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास की उम्मीद जताई है।
संस्थान आगे भी इसी ऊर्जा और नवाचार के साथ मीडिया और ब्रांडिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।