बिहार मे प्रशासनिक फेर-बदल : बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन, अधिसूचना जारी

बिहार मे प्रशासनिक फेर-बदल : बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो वरीय अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापित विभागों से हटाकर नए कार्यालयों में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। 


अबु हारिश रजा अबु कैश का नया कार्यभार

अधिशूचना के क्रम संख्या 1 के अनुसार, वरीय प्रधान आप्त सचिव अबु हारिश रजा अबु कैश को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार, पटना से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अब बिहार भूमि न्यायाधिकरण, पटना (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) के अंतर्गत नए दायित्व सौंपे गए हैं। 


भोला प्रसाद को मिली नई जिम्मेदारी

क्रम संख्या 2 के अनुसार, प्रधान आप्त सचिव भोला प्रसाद को बिहार भूमि न्यायाधिकरण, पटना (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित किया गया है। 


तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव राज किशोर तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, सचिव, महालेखाकार (लेखा एवं ह०), वित्त विभाग तथा आईटी मैनेजर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रतियां प्रेषित कर दी गई हैं। 


प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल

सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और अनुभव के आधार पर अधिकारियों की तैनाती की जाती है। सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों के स्थानांतरण से प्रशासनिक कामकाज में और अधिक कसावट आने की उम्मीद है।