Bihar Political News : पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद भाजपा ने की नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति, भूमिहार से अधिक राजपूतों को मिली जगह, पीछे रह गए ब्राह्मण

Bihar Political News : पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद भाजपा

PATNA : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के बाद भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की सूची जारी कर दी गयी है। बिहार भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा शनिवार को की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची घोषित की गई है। इसमें 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष, 14 मंत्री सहित एक कोषाध्यक्ष और दो सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कुल 35 नेताओं को प्रदेश पदाधिकारियों में जगह दी गई है। 

इस सूची में 13 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसमें 1 भूमिहार, 1 ब्राह्मण, 2 राजपूत, 3 वैश्य, 1 कुर्मी, 1 कुशवाहा, 1 धोबी, 1 कहार, 1 मल्लाह, 1 पासवान शामिल है।  वहीँ प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 5 प्रदेश महामंत्री बनाये गए हैं। जिसमें 1 भूमिहार, 1 ब्राह्मण, 1 लाला, 1 कुर्मी और 1 महादलित को शामिल किया गया है।  

उधर इस सूची में 14 प्रदेश मंत्री बनाये गए हैं। जिसमें 3 भूमिहार, 3 राजपूत, 1 यादव, 2 वैश्य, 1 कुशवाहा, 1 नाई, 1 बढ़ाई, 1 महादलित और 1 चौहान (बेलदार) शामिल है। जबकि 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष और 2 सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें 1 ब्राम्हण, 1 राजपूत, 1 वैश्य को जगह मिली है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बातचीत के दौरान में कहा था कि सभी जातियों को जगह दिया गया है। आने वाले चुनाव में इन सभी वर्ग के लोगों से पार्टी और संगठन मजबूत होगा। 

वंदना की रिपोर्ट