Bihar assembly election - अजय निषाद की भाजपा में हुई वापसी, पत्नी रमा निषाद ने भी ली बीजेपी की सदस्यता

Bihar assembly election - अजय निषाद की भाजपा में हुई वापसी,

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। लगभग सभी पार्टियों में भागमभाग मचा हुआ है। इसी बीच  मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के पूर्व सांसद अजय निषाद एक बार फिर से अपनी पुरानी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में 'घर वापसी' की है। निषाद, जिन्होंने हाल 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

अजय निषाद के साथ उनकी पत्नी रमा निषाद भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि उन्हें चुनाव का टिकट मिल सकता है।  अजय निषाद के आने से मुजफ्फरपुर और निषाद बहुल क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत होने की संभावना है।

अजय निषाद का लंबा भाजपाई सफर

भाजपा में अजय निषाद का पुराना और मजबूत इतिहास रहा है। वह न सिर्फ दो बार मुजफ्फरपुर लोकसभा से सांसद रह चुके हैं, बल्कि पार्टी के भीतर भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे अहम पद संभाले हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन अब उनकी यह वापसी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को एक मजबूत संदेश देगी। 

राजद में बड़ी टूट का दावा

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है। जायसवाल के अनुसार, राजद के आधे दर्जन से अधिक विधायक पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। यह बयान बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिरता पर सवाल खड़ा करता है और राज्य के राजनीतिक गलियारों में गरमाहट बढ़ा सकता है। 

कल हो सकता है सीटों के बंटवारे का ऐलान

वहीं दूसरी तरफ एनडीए में कल सीटों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा  है चिराग पासवान अब सीटों के बंटवारे को लेकर रजामंदी दे चुके हैं। 

Report - vandana sharma