LATEST NEWS

Bihar News : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अखिलेश सिंह ने नए अध्यक्ष राजेश कुमार के लिए कही बड़ी बात, राहुल- खड़गे के लिए खास संदेश

बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार को कमान दी गई है. उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक खास संदेश दिया.

Akhilesh Singh /Rajesh Kumar
Akhilesh Singh /Rajesh Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News : राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने बुधवार को उन्हें अपनी बधाई दी. सोशल मीडिया पर लिखे बधाई संदेश में कहा कि 'कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री केसी वेणुगोपाल जी को मेरा धन्यवाद की आपने मुझ जैसे सामन्य कार्यकर्ता पर भरोसा रखते हुए बिहार जैसे बड़े राज्य की कमान सौपी थी। मैं श्री राजेश कुमार जी को मैं बधाई देता हूं. आशा करता हूं कि आपके नेत्तृव में बिहार में कांग्रेस पार्टी एक नई ऊंचाई की बुलंदी तक जाएगी।'


दलित चेहरे को दिया गया मौका

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले यह बदलाव किया है और एक दलित चेहरे पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस का यह दांव पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की तरफ भी इशारा करती है। जिस तरह से कन्हैया कुमार की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दलित चेहरे के सहारे पार्टी बिहार में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर सकती है। 


गुटबाजी से दूर रहते हैं राजेश राम

राजेश राम औरंगाबाद के कुटुंबा से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। साथ ही पार्टी में उनकी स्वच्छ छवि रही है और गुटबाजी की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।


एक दिन पहले हुआ था बदलाव

दरअसल, एक दिन पहले ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह को हटा दिया गया। अब राज्यसभा के सांसद अखिलेश सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में काग्रेस की तरफ से अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


बता दें कि पिछले कुछ दिन से लगातार अखिलेश सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के बीच अंदरुनी खिंचातानी की खबरें सामने आ रही थी। अखिलेश सिंह कई मौके पर लालू यादव का समर्थन करते नजर आ रहे थे। जिसके बाद से ही कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। 

Editor's Picks