Anant Singh Tilk: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का शाही तिलकोत्सव संपन्न, 400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ दामाद के घर पहुंचे मोकामा विधायक
Anant Singh Tilk: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव और फलदान समारोह का आयोजन दानापुर के जी-रिसॉर्ट में हुआ। 400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ अनंत सिंह दामाद के घर पहुंचे।
Anant Singh Tilk: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का पहला बड़ा समारोह शाही अंदाज में आयोजित हुआ। दानापुर स्थित भव्य जी-रिसॉर्ट में तिलकोत्सव और फलदान की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। इस खास मौके पर अनंत सिंह अपने खास रोबदार अंदाज में नजर आए। वहीं, उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने क्रीम रंग के पारंपरिक परिधान में सभी का ध्यान खींचा।
सूट-बूट में दिखे अनंत सिंह, क्रीम धोती-कुर्ते में दामाद ने बटोरी सुर्खियां
तिलकोत्सव समारोह में अनंत सिंह सूट-बूट पहनकर पहुंचे। उनका अंदाज काफी आकर्षक और रोबदार नजर आया। वहीं, होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने रॉयल क्रीम रंग की नक्काशीदार धोती और बंद गले का कुर्ता पहना था। कुर्ते पर खूबसूरत कढ़ाई और बारीक डिजाइन का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी पहना हुआ था। ऋषिकेश कुमार के इस पारंपरिक लुक ने समारोह में अलग छाप छोड़ी। उन्होंने हाथ में घड़ी और अंगूठी के साथ गले में सोने की चेन भी पहन रखी थी। दूसरी ओर, अनंत सिंह अपने सूट-बूट वाले अंदाज में दामाद के साथ नजर आए।
400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अनंत सिंह
शादी की रस्मों की शुरुआत अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां से हुई। यहां परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलिक गीत गाए। तिलक-चुमावन की रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह अपने परिवार और समर्थकों के साथ दामाद के घर तिलक चढ़ाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान 400 से अधिक गाड़ियों का विशाल काफिला चर्चा का विषय बना। काफिले के साथ अनंत सिंह दानापुर स्थित जी-रिसॉर्ट पहुंचे, जहां तिलकोत्सव और फलदान का भव्य आयोजन किया गया।
पारंपरिक रस्मों के साथ शाही अंदाज में हुआ समारोह
शिवांगी सिंह की शादी से जुड़े इस पहले बड़े आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य तैयारियों का खास मेल देखने को मिला। एक ओर नदवां गांव में मांगलिक गीतों और तिलक-चुमावन की पारिवारिक परंपरा निभाई गई, तो दूसरी ओर दानापुर के भव्य रिसॉर्ट में समारोह का शाही आयोजन हुआ। अनंत सिंह की बेटी की शादी का यह कार्यक्रम अपने पारंपरिक रस्मों, खास परिधानों और 400 से अधिक गाड़ियों के काफिले के कारण चर्चा में रहा।