Anant Singh: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी, बारिश के कारण कार्यक्रम रद्द होने की अफवाहों पर विधायक ने लगाया विराम, कहा- सब कुछ होगा

Anant Singh: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी शिवांगी की शादी को लेकर जश्न का माहौल है। ...

Anant Singh: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी, बारिश के
कार्यक्रम रद्द होने की अफवाहों पर विधायक ने लगाया विराम- फोटो : X

Anant Singh:  बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी शिवांगी की शादी को लेकर जश्न का माहौल है। पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की गई हैं। आज शिवांगी की हल्दी और कलश की रस्म होनी है। इसके लिए विधायक के आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है। घर के अंदर भव्य स्टेज बनाया गया है, जबकि रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट समारोह की रौनक बढ़ा रही है।

हालांकि, चक्रवाती तूफान के असर से हुई बारिश ने शादी की तैयारियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लगातार बारिश के कारण घुड़दौड़ के लिए तैयार किया गया मैदान कीचड़ से भर गया है। वहीं, समारोह के लिए बनाए गए हेलीपैड पर भी पानी और गीली जमीन के चलते हेलीकॉप्टर उतारने में परेशानी होने की आशंका है। ऐसे में शादी समारोह के भव्य आयोजन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बारिश के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह खबर फैलने लगी कि मौसम खराब होने के कारण विवाह समारोह के कुछ कार्यक्रम रद्द किए जा सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच अनंत सिंह ने खुद सामने आकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा कि शादी का कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, "कुछ नहीं होगा कैंसिल, घोड़ा के रेस भी होगा, सब कुछ होगा।"

अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि बेटी के विवाह के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगे। मौसम की खराबी के बावजूद घुड़दौड़ समेत अन्य आयोजन कराने की तैयारी है। उन्होंने शुभचिंतकों और आमंत्रित मेहमानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें।

फिलहाल नदवां में शादी की रौनक बरकरार है और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी हैं। सभी की निगाहें अब मौसम और भव्य समारोह पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- देवांशु प्रभात