New university in bihar - जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर विश्वविद्यालय को मंजूरी, सीएम नीतीश कुमार होंगे कुलाधिपति

New university in bihar - बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना साकार करते हुए नीतीश सरकार ने उनके नाम पर विश्वविद्यालय शुरू करने के विधेयक को पारित कर दिया।

New university in bihar - जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर विश

Patna - भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व सीएम व जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बिहार में कौशल विश्वविद्यालय को शुरू करने का रास्ता  साफ हो गया है। आज नीतीश कुमार सरकार सरकार ने विश्वविद्यालय से जुड़े विधेयक को पारित कर दिया। 

नीतीश   कुमार होंगे कुलाधिपति

बिहार के सीएम नीतीश कुमार  कर्पूरी ठाकुर कौशल  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  होंगे। यह चौथा विश्वविद्यालय है, जिसके  कुलाधिपति की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री पहले से ही हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं।

श्रम संसाधन मंत्री ने पेश   किया विधेयक

इससे पहले कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक पेश करते हुए श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से राज्य की युवा आबादी को रोजगार मिलेगा।

जननायक का सपना हुआ साकार

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय जननायक भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करेगा। यह ज्ञान संसाधन केंद्र के रूप में काम करेगा। वैश्विक बाजार में कुशल कार्य बल की बढ़ती हुई मांग और कार्य क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए कौशल विकास की जरूरत बढ़ गई है।