Bihar Politics: अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश ने संभाला अपना अपना मंत्रालय, सबसे पहले करेंगे ये काम

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों ने अपना अपना पद संभाल लिया है। अशोक चौधरी ने ग्रामीण विभाग संभाला है तो वहीं दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग का पदभार संभाला है...

अशोक चौधरी, दीपक प्रकाश
अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश ने संभाला पद- फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार में नई सरकार की गठन हो गई है। सीएम नीतीश रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। साथ ही नीतीश के नए कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने शपथ लिया है। 26 मंत्रियों को उनका विभाग मिल गया है। सभी मंत्री अब अपने अपने विभाग को संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश के सबसे खास अशोक चौधरी ने अपना मंत्रालय संभाल लिया है। अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग मिला है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। 

दीपक प्रकाश ने भी संभाली जिम्मेदारी

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ना तो एमएलए हैं और ना ही एमएलसी हैं इसके बाद भी उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद मिला है। वहीं मंत्री बनने के बाद अब दीपक प्रकाश ने अपना पदभार संभाल लिया है। दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली है। दीपक ने आज अपना कार्यभार संभाला है। 

अशोक चौधरी का बयान

वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। सड़कों के निर्माण का काम समयबद्ध तरीके से हो जाए, ये हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय दिए जाने पर उन्होंने आगे कहा कि, युवा व्यक्ति हैं। अपराध के खिलाफ अच्छे से काम करेंगे। कुछ सोचकर ही मुख्यमंत्री ने गृह विभाग सम्राट चौधरी को दिया है।

दीपक प्रकाश का बयान 

दीपक प्रकाश ने कहा कि, हमारे देश की राजनीतिक व्यवस्था में, लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायती राज का एक अहम स्थान है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में पंचायती राज मंत्री के रुप में काम करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वो अपने दायित्व को निभाएंगे। पंचायती राज व्यवस्था को और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।