Anant Singh News: बेऊर जेल से निकले बाहुबली नेता अनंत सिंह, विधानसभा में आज लेंगे विधायक पद की शपथ, भारी सुरक्षा
Anant Singh News: बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह आज यानी मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने के लिए अनंत सिंह बेऊर जेल से निकल गए हैं। थोड़ी देर में अनंत सिंह विधानसभा पहुंचेंगे। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें बेऊर जेल से बिहार विधानसभा लाया जा रहा है। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के आदेश के तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधानसभा लाया जाएगा और शपथ की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।