Bihar Teacher News: बिहार शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सदन में नीतीश सरकार का 2 बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर क्या कहा जानिए?

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सदन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लकेर बड़ा ऐलान किया है।

सुनील कुमार
शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान - फोटो : News4nation

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल जारी है। इस दौरान शिक्षकों को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। टीआरई-3 और म्यूच्यूअल ट्रांसफर को लेकर भी सदन में बड़ा ऐलान हुआ है। दरअसल, सदन में माले विधायक संदीप सौरभ ने शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। 

शिक्षा मंत्री का ऐलान

शिक्षा मंत्री ने TRE-3 के शिक्षकों ट्रांसफर पोस्टिंग के सवाल पर कहा कि उनके लिए सरकार विचार कर रही है। जल्द ही टीआरई-3 के शिक्षकों के लिए ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। साथ ही उन्होंने दूसरी बड़ी जानकारी दी कि एक बार फिर सरकार म्यूच्यूअल ट्रांसफर शुरु करने जा रही है। इसके तहत सरकारी शिक्षक म्यूच्यूअली अपनी पोस्टिंग वहां करा लेंगे जहां उनकी मर्जी होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो म्यूच्यूअल ट्रांसफर की प्रक्रिया दोबारा शुरु करने के लिए विचार करेंगे।

जून जुलाई में शुरु होगा टीआरई-3 के शिक्षकों का ट्रांसफर 

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अब तक शिक्षकों के हुए ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 लाख 27 हजार 240 शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ। टीआरई 1 के तहत 45,637 शित्रकों का ट्रांसफर हुआ और टीआरई-2 के तहत 28,237 शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ। टीआरई-3 को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, जिन शिक्षकों को ट्रांसफर हुआ वो लोग एक एक साल अपने कार्यस्थल पर सेवा दिए, टीआरई-3 के शिक्षकों का भी एक साल पूरा होगा जून-जुलाई में उसके बाद इनके लिए भी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरु होगी। उन्होंने साफ कहा कि टीआरई-3 के लिए जून-जुलाई में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरु होगा।