Bakhtiyarpur Fire News: रिहाइशी मकान में लगी भीषण आग! घर में फंसे लोग,दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

बख्तियारपुर में एक रिहाइशी मकान में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई है। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर ही फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बाढ़ CDPO 2 आयुष श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

Bakhtiyarpur Fire News
बख्तियारपुर में रिहाइशी मकान में लगी भीषण आग! घर में फंसे लोग- फोटो : Reporter

पटना जिले के बख्तियारपुर में शनिवार देर शाम एक मकान में भीषण आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त घर के अंदर परिवार के कई लोग मौजूद थे, जो आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार के बीच मकान में ही फंस गए।


घर में फंसे लोग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मकान में परिवार के फंसे होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। धुएं से घिरे मकान से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर दी गईं।


बाढ़ CDPO 2 आयुष श्रीवास्तव दल-बल के साथ पहुंचे

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी तुरंत हरकत में आ गया। बाढ़ सीडीपीओ 2 (CDPO 2) आयुष श्रीवास्तव पुलिस बल और रेस्क्यू टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की कमान संभालते हुए अग्निशमन कर्मियों को त्वरित बचाव कार्य और आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के आवश्यक निर्देश दिए।

राहत और बचाव कार्य जारी, स्थिति पर रखी जा रही नजर

 फिलहाल मौके पर दमकल की टीमें और पुलिस बल संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। प्राथमिकता घर के अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने और आग को आसपास के अन्य मकानों में फैलने से रोकने की है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस और प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट