Bengal Swearing Ceremony: 15 साल बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन! सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में शामिल होने के लिए सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना

Bengal Swearing Ceremony: सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झाभी स्पेशल फ्लाइट से कोलकाता पहुंच रहे हैं।..

Bengal Suvendu Adhikari to Take CM Oath Today Samrat Heads t
सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना- फोटो : social Media

Bengal Swearing Ceremony: पश्चिम बंगाल की सियासत में आज ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंडमें भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पहली बार होगा जब बंगाल में बीजेपी की सरकार सत्ता संभालेगी। 

बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। 

सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बिहार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी स्पेशल फ्लाइट से कोलकाता पहुंच रहे हैं।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड को बंगाल की सांस्कृतिक थीम पर सजाया गया है। मैदान में वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं, ताकि मौसम खराब होने पर भी कार्यक्रम प्रभावित न हो। मेहमानों और समर्थकों के लिए झालमुड़ी और रसगुल्ले के खास स्टॉल भी तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर चार हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। 

इस सत्ता परिवर्तन के साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत हो जाएगा। बीजेपी इसे “बंगाल में नए युग की शुरुआत” बता रही है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को देश की सबसे बड़ी सियासी घटनाओं में से एक माना जा रहा है।