Bihar News: एक्शन में भोजपुर डीएम, नवनिर्मित DPRC भवन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Bihar News: भोजपुर में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने नवनिर्मित DPRC भवन का निरीक्षण कर इसे जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
Bihar News: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने 29 अप्रैल 2026 को नवनिर्मित डी.पी.आर.सी (District Panchayat Resource Centre) भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन का हस्तांतरण जल्द पूरा कर इसे शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण एजेंसी से भवन का अधिग्रहण अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसे जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जा सके। यह डीपीआरसी भवन पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों के प्रशिक्षण, बैठक और क्षमता विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
अधिकारियों को दिया आदेश
इसके संचालन से ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और पंचायत व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट