Bihar Board: मैट्रिक और इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, बिहार बोर्ड के नतीजों से तय होगी लाखों छात्रों की तकदीर, करियर की नई राहें होंगी तय

Bihar Board:बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट इम्तिहान में शामिल लाखों तलबा का इंतजार अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है।...

Bihar Board Results Countdown Begins Lakhs Await Fate
मैट्रिक और इंटरमीडिएट रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू- फोटो : X

Bihar Board: बिहार बोर्ड के मैट्रिक  और इंटरमीडिएट  इम्तिहान में शामिल लाखों तलबा का इंतजार अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान करने जा रही है, जिसे लेकर स्टूडेंट्स और उनके माता पिता के बीच बेचैनी और उम्मीद दोनों अपने शबाब पर हैं।

करियर की नजर से देखा जाए तो यह रिजल्ट सिर्फ नंबरों का खेल नहीं, बल्कि मुस्तकबिल की बुनियाद है। इंटरमीडिएट के नतीजे जहां छात्रों के प्रोफेशनल कोर्सेज, यूनिवर्सिटी एडमिशन और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का रास्ता तय करेंगे, वहीं मैट्रिक का रिजल्ट स्ट्रीम सेलेक्शन और आगे की तालीम की दिशा तय करने में अहम किरदार निभाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ की मदद से नतीजे चेक कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचा जा सके।

बोर्ड इस बार भी अपने पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जिससे बिहार बोर्ड की साख और मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही, टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है और रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की फेहरिस्त भी जारी की जाएगी। इंटरमीडिएट में स्ट्रीम वाइज और जिला स्तर पर टॉपर्स की लिस्ट जारी होना छात्रों के लिए मोटिवेशन का जरिया बनेगा।

 इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि मैट्रिक के इम्तिहान 17 से 25 फरवरी के बीच लिए गए थे। हर साल की तरह इस बार भी पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद 10वीं के नतीजे सामने आएंगे।

करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वक्त छात्रों को सब्र और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, मेहनत और सही गाइडेंस से हर छात्र अपने करियर की बुलंदियों को छू सकता है।