Bihar Diwas Special: बिहार के बारे में 15 फैक्ट्स जो हर बिहारी को जानने चाहिए
Bihar Diwas Special: आज बिहार 113 साल का हो गया है और इस मौके पर हम आपको बिहार से जुड़े 15 ऐसे रोचक तथ्य बता रहे हैं, जो हर बिहारी को जरूर जानने चाहिए।

प्राचीन भारत का गौरवशाली केंद्र रहा बिहार आज भी अपनी संस्कृति, इतिहास और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था और तब से हर साल इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज बिहार 113 साल का हो गया है और इस मौके पर हम आपको बिहार से जुड़े 15 ऐसे रोचक तथ्य बता रहे हैं, जो हर बिहारी को जरूर जानने चाहिए।
1. बिहार राज्य का गठन कब हुआ था?
बिहार का गठन 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। पहले यह बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ और इसे वर्तमान स्वरूप मिला।
2. बिहार का राजकीय फूल कौन सा है?
बिहार का राजकीय फूल गेंदा है। यह फूल अपनी खूबसूरती और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
3. बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
पश्चिमी चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है। यह जिला करीब 5228 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
4. बिहार का राजकीय पक्षी कौन सा है?
बिहार का राजकीय पक्षी गौरैया है। बिहार में गौरैया को संरक्षण भी दिया जाता है क्योंकि इसकी संख्या तेजी से घट रही है।
5. बिहार में जेपी का आंदोलन कब शुरू हुआ?
जेपी आंदोलन की शुरुआत 1974 में बिहार से हुई थी। यह आंदोलन जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ छात्रों द्वारा चलाया गया था।
6. बिहार का नाम 'बिहार' क्यों पड़ा?
बिहार का नाम 'विहार' शब्द से निकला है, जिसका अर्थ बौद्ध विहार या मठ होता है। प्राचीन काल में यह क्षेत्र बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था, जहाँ कई बौद्ध विहार हुआ करते थे।
7. बिहार के साथ कितने राज्य सीमा साझा करते हैं?
बिहार की सीमा 3 राज्यों से लगती है, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पूर्व में पश्चिम बंगाल और दक्षिण में झारखंड
8. बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
शिवहर बिहार का सबसे छोटा जिला है। इसका क्षेत्रफल मात्र 443 वर्ग किलोमीटर है।
9. बिहार की जनसंख्या कितनी है?
2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार की जनसंख्या 10,40,99,452 थी। यह भारत का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
10. बिहार का राज्य चिह्न क्या है?
बिहार का राज्य चिह्न दो स्वस्तिकों के बीच बोधि वृक्ष है, जिसे ज्ञान और शांति का प्रतीक माना जाता है।
11. बिहार दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
बिहार दिवस पहली बार 2010 में मनाया गया था। इसे तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में एक उत्सव के रूप में शुरू किया गया था।
12. बिहार दिवस किन देशों में मनाया जाता है?
बिहार दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दुबई, कतर, इंग्लैंड समेत कई देशों में भी मनाया जाता है, वहां रहने वाले प्रवासी बिहारी समुदाय के लोग भी इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं.
13. बिहार में कितने जिले हैं?
बिहार में 38 जिले हैं. इनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण समेत अन्य जिले शामिल हैं.
14. बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह थे, जिन्होंने 1946 से 1961 तक बिहार का नेतृत्व किया.
15. बिहार के पहले राज्यपाल कौन थे?
बिहार के पहले राज्यपाल जयरामदास दौलतराम थे, जिन्होंने 1947 में आजादी के बाद पद संभाला था.