Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, जानिए उनकी पत्नी रचेल से लव मैरिज की कहानी जिसको लेकर लालू यादव ने दी थी ये प्रतिक्रिया

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। जानिए उनकी पत्नी रचेल (राजश्री), उनकी शादी की कहानी, बच्चों की जानकारी और लालू यादव का प्रतिक्रिया क्या रहा।

Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव की शादी से जुड़ी बातें- फोटो : SOCIAL MEDIA

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गोडिन्हो, जिन्हें शादी के बाद राजश्री के नाम से जाना जाता है. उन्होंने इस पर एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले, वर्ष 2023 में तेजस्वी और राजश्री एक बेटी के माता-पिता बने थे। तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी.

तेजस्वी यादव के घर यह दूसरी बार किलकारी गूंजी है और सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। यह व्यक्तिगत उपलब्धि उनके लिए एक और बड़ी खुशी लेकर आई है, खासकर जब वे एक युवा नेता के रूप में खुद को न केवल राजनीति बल्कि परिवार में भी संतुलित रूप से स्थापित कर रहे हैं।

रचेल से लव मैरिज

तेजस्वी यादव और रचेल की शादी एक लव मैरिज थी, जो भारतीय राजनीतिक परिवारों में अक्सर असामान्य मानी जाती है, लेकिन यादव परिवार की सोच ने इसे सहज बना दिया। तेजस्वी ने खुद मीडिया से बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से इस रिश्ते के बारे में बहुत ही सहजता से बात की थी। उन्होंने कहा जब मुझे अहसास हुआ कि मुझे एक ऐसा साथी मिल गया है जिससे मेरी समझ और साझेदारी है, तब मैंने अपने पिता से कहा कि मुझे एक लड़की पसंद है, वह ईसाई है और मैं उससे शादी करना चाहता हूं।इस पर लालू यादव का जवाब सिर्फ इतना था "ठीक है।"

लालू यादव की सोच

तेजस्वी यादव ने अपनी बहनों के विवाह की मिसाल देते हुए यह भी कहा कि हालांकि मेरी बहनों ने अरेंज मैरिज की है, लेकिन उन्हें परिवार की तरफ से चुने गए लड़के को स्वीकार या अस्वीकार करने की आज़ादी थी। किसी पर कोई दबाव नहीं था। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि यादव परिवार न केवल सामाजिक रूप से जागरूक है, बल्कि अपने बच्चों की स्वतंत्रता और पसंद को भी पूरी अहमियत देता है।

एक नेता के मानवीय पहलू

राजनीति के बाहर तेजस्वी यादव का पारिवारिक जीवन शांत और संयमित रहा है। उनकी पत्नी रचेल (राजश्री) सार्वजनिक मंचों पर ज्यादा नहीं दिखतीं, लेकिन उनका असर और सहयोग तेजस्वी के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखता है। तेजस्वी ने उन्हें "एक आदर्श जीवनसाथी" बताते हुए कहा था कि रचेल ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया है।