Bihar Teacher Award 2025: बिहार के 72 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान

Bihar Teacher Award 2025: बिहार सरकार ने शिक्षक दिवस पर राज्य के 72 उत्कृष्ट शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। जानें पूरी सूची और सम्मान समारोह का विवरण।

Bihar Teacher Award 2025
बिहार के शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार- फोटो : social media

Bihar Teacher Award 2025: बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जा रहा है जिन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की बल्कि समाज में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी अहम योगदान दिया।

पुरस्कार पाने वालों में 29 महिला और 43 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उर्दू विद्यालयों के शिक्षक-प्रधानाध्यापक सम्मिलित हैं। शिक्षा विभाग की निदेशक (प्राथमिक) साहिला ने बुधवार को शिक्षकों की सूची जारी की।

शिक्षक दिवस पर होगा राज्य स्तरीय समारोह

यह पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2025 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा। इस दिन को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।प्रत्येक चयनित शिक्षक को 30,000 की राशि मिलेगा। इसके अलावा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जाएगा।यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र की शैक्षिक उपलब्धि का भी प्रतीक माना जा रहा है।

सूची में शामिल कुछ प्रमुख शिक्षक

बिहार के अलग-अलग जिलों से चयनित शिक्षकों में कई नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

सुनीता कुमारी, प्रभारी प्रधान शिक्षिका – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बराठी, कैमूर

उमेश कुमार प्रसाद सिंह, विशिष्ट शिक्षक – आरपीसीजे उच्च विद्यालय, बेलवरघाट, वैशाली

मुकेश कुमार मृदुल, विद्यालय अध्यापक – उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघरा, समस्तीपुर

ज्योति कुमारी, प्रधान शिक्षिका – प्राथमिक विद्यालय, पार्षद टोला, पूर्णियां

धीरज सिंह, विज्ञान शिक्षक – मध्य विद्यालय, नरपतगंज, अररिया

डॉ. अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक – राजकीय मध्य विद्यालय, औरंगाबाद

शालिनी कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका – मध्य विद्यालय, भागलपुर

अनुराधा कुमारी, प्रधानाध्यापिका – उच्च माध्यमिक विद्यालय, खगड़िया

अलक राय, विशिष्ट शिक्षिका – एमआरएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरपुर

यह सूची शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 72 शिक्षकों की लंबी सूची का हिस्सा है।

महिला शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी

इस वर्ष महिला शिक्षकों की संख्या 29 है, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। यह शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और नेतृत्व की ओर इशारा करता है।महिला प्रधानाध्यापिकाएं और सहायक शिक्षिकाएं अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, छात्राओं को आगे बढ़ाने और नवाचारात्मक शिक्षण विधियों को अपनाने के लिए जानी जाती हैं।

पुरस्कार का महत्व शिक्षकों का मनोबल और प्रेरणा

राजकीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को पहचान देना है जिन्होंने संसाधनों की कमी के बावजूद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।यह पुरस्कार न केवल चयनित शिक्षकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का मजबूत माध्यम हैं।