Rajya Sabha Elections: बिहार विधानसभा सचिव का तबादला, राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वोटिंग से पहले हलचल तेज

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। आज 9 बजे से वोटिंग शुरु होगी। वहीं उनके तबादले से सियासी हलचल तेज है।

ख्याति सिंह
बिहार विधानसभा सचिव का तबादला - फोटो : social media

Rajya Sabha Elections: बिहार सहित 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों पर आज सुबह 9 बजे से मतदान होना है। वहीं मतदान से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वोटिंग से ठीक पहले बिहार विधानसभा सचिव का तबादला कर दिया गया है जिससे सियासी हलचल तेज है। 

विधानसभा सचिव का तबादला 

मिली जानकारी अनुसार बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पटना उच्च न्यायालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के पद पर नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि ख्याति सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। 

पटना हाई कोर्ट में बनाई गई ओएसडी

उनके ट्रांसफर का आदेश राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले जारी किया गया है, जिससे इस फैसले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नए आदेश के तहत ख्याति सिंह अब पटना उच्च न्यायालय में ओएसडी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। 

सियासी हलचल तेज 

हालांकि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच हुए इस ट्रांसफर को लेकर हलचल तेज है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी रहने के बीच अचानक हुए इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि चुनाव प्रक्रिया पर इस फैसले का क्या असर पड़ता है।