Fire in the Hospital : ओडिशा के अस्पताल में भीषण आग, ICU में 10 मरीजों की जलकर मौत, कई की हालत गंभीर इलाके में मचा कोहराम

Fire in the Hospital : ओडिशा के कटक से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार तड़के एक अस्पताल के ICU में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

आग
ICU में लगी भीषण आग - फोटो : AI Image

Fire in the Hospital : अस्पताल के आईसीयू भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घटना में 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। दरअसल, पूरा मामला ओडिशा के कटक का हैं। जहां सोमवार तड़के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल में लगी आग 

प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है और आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के ICU में आग लगने से वहां भर्ती कम से कम 10 मरीजों की जान चली गई, जबकि 5 अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मरीजों को तुरंत अस्पताल परिसर के नए भवन में शिफ्ट किया गया।

10 मरीजों की जलकर मौत 

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। अधिकारियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे कुछ मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई।  

मौके पर मचा कोहराम 

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।