Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, सदन में होगा जबरदस्त बवाल, नीतीश-तेजस्वी आमने सामने

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने-सामने होंगे। आखिरी दिन भी भारी बवाल होना तय है...

बिहार विधानसभा
मानसून सत्र का आखिरी दिन आज - फोटो : social media

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। साथ ही आज नीतीश सरकार के कार्यकाल के आखिरी सत्र का भी अंतिम दिन है। सदन का मौहाल मानसून सत्र के पहले दिन से ही गरमाई हुई है। चौथे दिन तो बात गाली-गलौज से लेकर मारपीट कर पहुंच गई। सदन का माहौल शांत होने के बजाय और अधिक तनावपूर्ण होता दिख रहा है। 'SIR' (Special Investigation Report) और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। गुरुवार को हुए विवाद और तीखी बहस के बाद आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। सदन में आज विपक्ष जमकर बवाल करेगा। 

तेजस्वी सम्राट में जबरदस्त बहस 

गुरुवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। तेजस्वी ने सदन में आरोप लगाया कि “वोटर वेरिफिकेशन में फर्जीवाड़ा हो रहा है BLO खुद साइन कर रहे हैं। पत्रकार पर FIR कराने वाले आप कौन होते हैं?” इस पर सम्राट चौधरी भड़क गए और जवाब दिया कि “आप कौन होते हैं, जिसका बाप अपराधी हो, वो क्या बोलेगा। चल हट... लुटेरा हो-लुटेरा।” इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

सदन में मारपीट की नौबत, माइक तोड़ा गया

हंगामे के दौरान भाजपा के एक विधायक ने माइक तोड़कर विपक्षी विधायकों की ओर दौड़ने की कोशिश की तो राजद के विधायक भी सीट छोड़कर सत्ता पक्ष की ओर लपक पड़े। सदन में गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा। मारपीट की नौबत बन गई थी।

तेजस्वी का आरोप- सदन में दी गई गालियां

सदन से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सदन के भीतर सत्ता पक्ष के विधायकों ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा द्वारा "हाईजैक" किए जाने का आरोप भी लगाया। तेजस्वी बोले कि बिहार को दिलेर मुख्यमंत्री चाहिए, अचेत अवस्था वाला नहीं। आपके आसपास के लोग आपका भला नहीं चाहते।