Ebola Virus: बिहार में इबोला को लेकर सतर्कता! संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड, PPE किट और टीमों की तैनाती शुरू, तेज बुखार से लेकर कमजोरी तक- लक्षणों पर डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी
Ebola Virus:देश और दुनिया में कई देशों से इबोला वायरस संक्रमण के नए मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड में डाल दिया है।
Ebola Virus:देश और दुनिया में कई देशों से इबोला वायरस संक्रमण के नए मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड में डाल दिया है। सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी संदिग्ध मरीज को बिना देर किए आइसोलेट किया जाए और तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की जाए।
सिविल सर्जन ने जानकारी दी है कि फिलहाल जिले में इबोला वायरस का कोई भी पुष्ट मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी तैयारी तेज कर दी गई है। अस्पतालों में बेड मैनेजमेंट सिस्टम को एक्टिव करते हुए पीएमसीएच में 4 तथा दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में 6 बेड रिज़र्व किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे।
मेडिकल प्रशासन ने पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइज़र और डिसइंफेक्शन सिस्टम की गहन समीक्षा शुरू कर दी है ताकि संक्रमण नियंत्रण में कोई कमी न रहे। एयरपोर्ट्स पर भी विशेष निगरानी टीम तैनात कर दी गई है, जो विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी और संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों को तुरंत मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
आईजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोहित उपाध्याय के अनुसार इबोला एक अत्यंत गंभीर वायरल संक्रमण (viral infection) है, जिसमें तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश और अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए तबीयत बिगड़ते ही तुरंत जांच कराना जरूरी है।
डॉ. रोहित उपाध्याय ने साफ कहा है कि संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें, हाथों की नियमित सफाई करें, मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग करें तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें। विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और मेडिकल गाइडलाइन का पालन करें।