Patna Police - जेठूली हत्याकांड के दो साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी प्रभू राय, इस जगह से हुई गिरफ्तारी
Patna Police - 2023 में पटना में हुए जेठूली गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गोलीकांड में चार लोगों की मौत हुई थी। जिसमें अब तक इतने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Patna - जेठूली हत्याकांड के दो साल बाद आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभू राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रभू राय पर जेठूली हत्यकांड में चार लोगों की हत्या का आरोप है,जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से इस केस में पुलिस को जांच में बड़ी मिलेगी। प्रभू राय की गिरफ्तार की पुष्टि फतुहा के एसडीपीओ - 1 निखिल कुमार ने की है।
पटना से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार हत्याकांड के बाद से प्रभू राय लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। बीच में खबर आई थी कि वह नेपाल फरार हो गया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की प्रभू राय पटना में मौजूद है। जिसके बाद हमारी टीम मे बेऊर थाना क्षेत्र के नारायण चक गांव से उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है।
चार लोगों की हत्या
बता दें कि पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में प्रभूराय ने 19 फरवरी 2023 अपने कुछ साथियों के साथ चार लोगों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही प्रभू राय लगातार दो साल से फरार चल रहे थे।
अब तक 19 गिरफ्तार
जेठूली हत्यकांड में प्रभू राय सहित अब 19 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अब छह आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Report - anil Kumar