Bihar RJD: विधानसभा चुनाव के पहले लालू ने खेला मास्टर स्ट्रोक! बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगनी लाल मंडल को चुना प्रदेशाध्यक्ष,तेजस्वी को लेकर दे दी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar RJD: बिहार में RJD ने मंगनी लाल मंडल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। लालू-राबड़ी ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने को कहा।

Bihar RJD
लालू-राबड़ी का ऐलान- फोटो : social media

Bihar RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में खुद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपा।

मंडल पिछड़े वर्ग (धानुक जाति) से आते हैं। उनके पास राज्यसभा, लोकसभा और विधान परिषद का लंबा अनुभव है। वह झंझारपुर से सांसद रह चुके हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रशासनिक अनुभव है। उनका तेजस्वी यादव के पक्ष में खुला समर्थन भी है।

लालू यादव ने क्या कहा? तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की खुली घोषणा

“अब कुछ ही महीने बचे हैं चुनाव में। जो मेहनत करेगा, वही टिकट पाएगा। तेजस्वी दिन-रात पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं — उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना है।”लालू यादव का यह बयान RJD में नेतृत्व को लेकर किसी तरह के संशय को पूरी तरह समाप्त करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की तेजस्वी को सीएम चेहरा बनाए रखना है और नीतीश कुमार और RSS को हटाना है। इसके लिए RJD की सरकार वापस लानी है

राबड़ी देवी की भावुक अपील: "पूरा बिहार हमारा परिवार है"

राबड़ी देवी ने भी इस मौके पर कहा कि जो अकेले रहता है, वो परिवार की बात क्या समझेगा। तेजस्वी ने जो तय किया है, हम सब उसके साथ हैं।”उन्होंने बिहार में सरकार पर हमला करते हुए कहा अब महा जंगलराज नहीं, राक्षसराज है। तेजस्वी के फैसले ही पार्टी की नीति बनेंगे।”

मंगनी लाल मंडल ने क्या कहा? तेजस्वी के कामों को बताया निर्णायक

नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अपने भाषण में कहा अब पूरी दुनिया जान चुकी है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही होंगे। उन्होंने तेजस्वी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के समय बिहार में 65% आरक्षण लागू किया गया। जातीय जनगणना करवाई गई। हज़ारों पदों पर भर्ती निकाली गई।