BIHAR TOURISM - दीघा घाट से सोनपुर के हरिहरनाथ घाट के बीच स्टीमर चलाएगा बिहार पर्यटन विभाग, सैलानियों के लिए बेहतर टूर पैकेज पर जोर

BIHAR TOURISM - दीघा घाट से सोनपुर के हरिहरनाथ घाट के बीच स्
पर्यटन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा।- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA - बिहार में पर्यटन विभाग में मंत्री बनने के बाद राजू कुमार सिंह ने आज पहली बार अधिकारियों के साथ विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जहां उन्होंने पर्यटन विभाग की स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई संभावनाओं पर भी जोर दिया। इससे पहले बैठक में पर्यटन मंत्री का स्वागत पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने किया। सचिव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंत्री को विभागीय संरचना, कार्यप्रणाली और संचालित की जा रही योजनाओं से अवगत कराया। 

बैठक में मंत्री राजू कुमार सिंह ने दीघा घाट से हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर तक तथा दीघा घाट से कंगन घाट तक स्टीमर सेवा प्रारंभ करने की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज तैयार किया जाए, जिससे आमलोगों को प्रदेश भ्रमण में कठिनाई नहीं हो। 

 मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रगति यात्रा में जिन भी योजनाओं की स्वीकृति हुई है, उन सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने पटना में बनने वाले तीन फाइव स्टार होटलों के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप देने के निर्देश दिए। 

Nsmch

पर्यटन में निवेश बढ़ाने पर जोर

पर्यटन नीति को कारगर स्वरूप में लागू करें ताकि पर्यटन प्रक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। बिहार पर्यटन नीति में मैरेज हॉल से संबंधित योजनाओं पर अनुदान की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया। राज्य पर्यटन विकास निगम में अभियंताओं के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया यथाशीघ्र  पूरी करने के लिए कहा। 

भव्य पौराणिक मेला महोत्सव होगा 

विभिन्न पौराणिक मेला-महोत्सव को भव्य रूप में मनाने हेतु कार्ययोजना बनायी जाए। आगामी वैशाली महोत्सव, 2025 को भव्यतापूर्ण आयोजित करने की दिशा में जिला प्रशासन, वैशाली से समन्वय कर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यटकीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थलों पर आवश्यकतानुसार भू-अर्जन किया जाए। प्रदेश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पर्यटन संबंधित नक्शा और जानकारी प्रदर्शित किए जाएं। 

समीक्षा बैठक में पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम  नंद किशोर, महाप्रबंधक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम  चंदन चौहान, मुख्य अभियंता  अशोक कुमार, उप सचिव इंदु कुमारी, उप निदेशक, सहायक निदेशक सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार

Editor's Picks