LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, इन 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का क्या कहना है आइए जानते हैं...

बारिश
heavy rain alert in 14 districts- फोटो : प्रतीकात्मक

बिहार के मौसम में बदलाव के संभावना दिख रहे हैं। अधिकतर शहरों में ठंड की विदाई हो चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के कई जिलों में 21 से 23 फरवरी के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है। 

14 जिलों में बरसेंगे बदरा 

प्रदेश के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्के बादलों और पछुआ हवाओं के बीच रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है, जिससे ठंड से राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। आज यानी 21 फरवरी को बारिश से कुछ राहत रहेगी, हालांकि आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे। आईएमडी के अनुसार, आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 22 फरवरी को बिहार के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बूंदाबांदी से मौसम सुहावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से बिहार में बारिश की स्थिति बनी हुई है। यह सिलसिला कल तक जारी रहने का अनुमान है। आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 22 फरवरी को पूर्वी बिहार के सभी जिलों में बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी आशंका है। किसानों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

किन जिलों में होगी बारिश?

22 फरवरी को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर, गया और नवादा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन सभी 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

21 फरवरी की सुबह हल्की ठंड के साथ शुरू होगी, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकलने से ठंड का असर खत्म हो जाएगा। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवाएं हल्की गति से बह सकती हैं। न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान के आंकड़े

20 फरवरी को बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में तेज धूप के कारण कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस दौरान सबसे अधिक 31.5°C तापमान डेहरी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7°C सहरसा के अगवानपुर में रहा। अब दिन और रात में ठंड का अहसास लगभग खत्म हो गया है।

Editor's Picks