Bihar Weather: बिहार में अप्रैल में पड़ेगी भयंकर गर्मी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग की हैरान कर देने वाली चेतावनी...
Bihar Weather: बिहार में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल में गर्मी का रौद्र रुप देखिएगा। अप्रैल में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

Bihar Weather: बिहार में मार्च के महीने से ही गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। आज मार्च का आखिरी दिन और अभी से कई क्षेत्रों में लोग सिर और शरीर को ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। वहीं अप्रैल में गर्मी लोगों का हाल और बेहाल करेगी।
अप्रैल में गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रुप
दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी की चेतावनी दी है। उत्तर भारत, विशेष रूप से बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। बिहार में अप्रैल से अधिक भयंकर गर्मी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, सुपौल, समस्तीपुर, और भागलपुर जैसे जिलों में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है।
टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। वहीं राजस्थान और पहाड़ी क्षेत्र का हाल राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
IMD की चेतावनी
वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी बर्फबारी हो रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। गर्मी के इस प्रचंड दौर में लोगों को सतर्क रहने और अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है। सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए छाते और टोपी का उपयोग करें। यह समय गर्मी की गंभीरता को नजरअंदाज करने का नहीं है।