Bihar Weather: तेज धूप ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा 40 डिग्री पार, जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग की मानें तो राहत की उम्मीद अभी दूर है। ऐसे में राज्यवासियों को आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से जूझने के लिए तैयार रहना होगा।

गर्मी
गर्मी से लोगों का हाल बेहाल - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। तेज धूप और लू ने लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

लू से लोग बेहाल 

मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जिससे लू चलने का खतरा बढ़ जाएगा। दिन में तेज धूप के कारण हवा में भी गर्मी महसूस हो रही है। दिन में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रह रहा है। कई लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

NIHER

7 अप्रैल को हो सकती है बारिश 

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर बादल जरूर छाए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। अब 7 अप्रैल को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, बारिश का असर सीमित रहेगा और गर्मी से विशेष राहत की उम्मीद नहीं है।

Nsmch

तापमान में लगातार बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों ने दिन के समय बाहर निकलने से परहेज करने, छाता या टोपी का इस्तेमाल करने, शरीर को पूरी तरह ढकने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की अपील की है।