Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर, 3 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड! 29 जिलों के लिए 'खतरनाक' अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना में भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावन

ठंड
3 जनवरी तक राहत नहीं !- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो साल के आखिरी दो दिन के साथ साथ नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड में ही होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आज 29 जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज तो 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक चेतावनी को भी बढ़ा दी है। 

नए साल में भी रहेगी कनकनी 

नए साल के पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और छिटपुट ठंड व शीतलहर की स्थिति बने रहने की आशंका जताई गई है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और अन्य उत्तरी जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कैमूर और रोहतास जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। नए साल के पहले दिन तक पटना, नालंदा सहित अधिकांश जिलों में दृश्यता कम रहने की संभावना है। हालांकि, मौजूदा हालात के बीच अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

आज से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 30 दिसंबर से मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, छपरा और जहानाबाद में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर बिहार में शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। शिवहर, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में पिछले कई दिनों से ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है।

बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना समेत राज्य के 29 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन और रात में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जनवरी तक कोहरे और कोल्ड-डे से राहत मिलने की संभावना कम है। वहीं 2 और 3 जनवरी के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।