LATEST NEWS

Kal Ka Mausam: बिहार में बदलते मौसम के बीच IMD की बड़ी चेतावनी, बारिश का अलर्ट किया जारी, कल से पारा जाएगा नीचे, फिर आएगी ठंड

Kal Ka Mausam: बिहार में बदलते मौसम के बीच IMD ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

बारिश
bihar temperature fall- फोटो : प्रतिकात्मक

Kal Ka Mausam:  बिहार सहित देश भर के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बिहार में जहां ठंड की विदाई शुरु हो गई है। यहां भी कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके एक बार फिर ठंड का एहसास होगा लेकिन कड़ाके की संभावना अब कम है। राज्य से अब ठंड की विदाई शुरु हो गई है। फरवरी के अंत तक ठंड की विदाई पूरी तरह हो जाएगी। 

पूर्वी भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, असम, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

बिहार में मौसम का बदलाव

बिहार में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश के पास चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जबकि उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम की हवाएं सक्रिय हैं। मंगलवार को यानी आज तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई लेकिन बुधवार से इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर बिहार में 12 फरवरी तक हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

झारखंड में तापमान बढ़ने के संकेत

झारखंड में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दो दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह हल्की धुंध छा सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण का हल्का असर राज्य में कुछ दिनों बाद देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश, शीतलहर या बादल को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस हफ्ते दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Editor's Picks